रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने हर्ष व्यक्त की है। प्रखंड प्रमुख ने 7 फरवरी को कहा कि सरकार की यह एक अच्छी पहल है।
प्रखंड प्रमुख नियोती ने कहा कि हमेशा सच्चाई की जीत होतीं है। कहा कि झारखंड की जनता जान चुकी है कि किसके बदौलत झारखंड अलग राज्य बना है। उन्होंने कहा कि झामुमो के प्रखर आंदोलन के चलते झारखंड अलग राज्य बना है, लेकिन आज सुख भोगते है वे जो आंदोलन नहीं किये है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में कैसे विकास हो, इसका सोंच सिर्फ झामुमो के पास है। आने वाला चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा काफी मजबूत दिखेगा। विपक्ष का काम जो अच्छा काम कर रहे हो उसे फंसाने का रहा है।
प्रमुख ने कहा कि झारखंड के रहिवासी सिर्फ विकास के नजरिया से झामुमो को देख रहे है, इसलिए उसे झारखंड के रहिवासियों का समर्थन प्राप्त है। कहा कि झारखंड राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी तरह मजबूत है।
![]()













Leave a Reply