Advertisement

पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा थाना क्षेत्र के विवेक नगर में बीते 9 अक्टूबर की रात्रि एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ सेल कर्मी रशम विजय कुमार पांडेय ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल अवस्था में पत्नी अंकु कुमारी को स्थानीय रहिवासियों की मदद से गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया। इस घटना को लेकर पीड़िता ने गुवा थाना में अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर गुवा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर 10 अक्टूबर को चाईबासा जेल भेज दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले भी कई बार अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर चुका था। लगन एक सप्ताह पूर्व भी उसने पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर अस्पताल पहुंचाया था। लगातार घरेलू हिंसा से त्रस्त पत्नी ने इस बार मामला दर्ज कराने का निर्णय लिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति की गिरफ्तारी की कार्रवाई की है।
स्थानीय रहिवासियों ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कानून को सख्ती से काम करना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई महिला इस तरह की हिंसा का शिकार न बने।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *