Advertisement

भारी बारिश में कई गरीबों के आशियाने उजड़े

रात भर टूटे मकान में भींगती रही महिला

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झारखंड में हो रहे लगातार चक्रवाती भारी बारिश से हजारीबाग जिला भी अछूता नहीं रहा है। जिला के हद में विष्णुगढ़ में बीते 12 सितंबर को रात की भारी बारिश में कई गरीबो के मकान गिर कर ध्वस्त हो गया।

बताया जाता है कि विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में बकसपुरा पंचायत के ललन ठाकुर का खपरैल मिट्टी के घर बारिश से अचानक गिर गया। गनिमत रही कि सो रहे घरवाले को कुछ नहीं हुआ। ललन ठाकुर की पत्नी अंजू देवी ने कहा कि रात भर हुई भारी बारिश से उसका खपरैल मिट्टी का घर गिरने से रात भर बारिश में भीग कर उसने रात गुजारी है।

ज्ञात हो कि, उक्त महिला का पति ललन ठाकुर मुंबई में टावर ट्रांसमिशन में काम करता है। उनके तीन पुत्री तथा एक पुत्र है। उन्हें रहने के लिए कोई मकान भी नहीं है। अंजू देवी ने अविलंब विष्णुगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्रधानमंत्री आवास की मांग की है।

इससे पूर्व बारिश में टूटे घर की घटना में पिछली बार दो परिवारों का मकान बारिश की चढ़े भेट चढ़ गया था। पीड़ितों द्वारा गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन द्वारा अभी तक संज्ञान नही लिया गया। कल रात की हृदय विदारक घटना से भी प्रखंड पदाधिकारियों की नींद अभी तक नहीं खुली है।

पूरा परिवार रात भर टूटे मकान में रहने को विवश रहा।कल की घटना में पड़वा पोखर निवासी बिशुन मुर्मू का भी कच्चा मकान भारी बारिश की भेंट चढ़ गया। बिसुन मुर्मू अपने परिवार का पालन पोषण ठेला चलाकर करता है। इस परिस्थिति में उसका घर का ढहना पहाड़ टूटने के समान है। पूरा परिवार टूटे मकान में रहने को विवश है।

बताया जाता है कि आदिवासियों एवं वंचितों का हक मार प्रधानमंत्री आवास में प्रखंड स्तर पर भारी खेल हो रहा है। जो जांच का विषय है।
रहिवासियों के अनुसार जब गरीबों को आवास देने की बारी आएगी तो इन जरूरतमंदो को ना मिलकर पैसे देने वालों का आवास बनाया जाता है। वरीय अधिकारी इन घट रही घटनाओं पर अतिशीघ्र संज्ञान ले।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *