Advertisement

जर्जर हो चुकी कुआँ मरम्मति का मुखिया ने की शिलान्यास

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। लाला कॉलोनी में सैकड़ों वर्ष पुरानी जर्जर हो चुकी निर्माण कार्य का मुखिया सपना कुमारी ने शिलान्यास की। उपस्थित महिलाओं ने इसके लिए मुखिया को साधुवाद दी।

गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत स्थित लाला कॉलोनी में सैकड़ों वर्ष पुरानी कुंआ काफी जर्जर हो चुका था। उक्त कुएं के पानी का इस्तेमाल आसपास के सैकड़ों घरों की महिलाएं रोजमर्रा के काम में लाती रही है। इस कुआं से महिलाओं को काफी सहुलियत होती है।

जर्जर हो चुके कुएं की जानकारी रहिवासियों ने पलिहारी मुखिया सपना कुमारी को दी थी। मुखिया ने अपने संज्ञान में लेते हुए 25 अप्रैल को दो लाख 65 हजार तीन सौ तैंतालीस रूपये की लागत से कुएं के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया।

इस मौके पर मुखिया ने कहा कि पंचायत में पानी की समस्या व्याप्त है। किसी तरह रहीवासियों को राहत मिले, इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर इस कुएं का कार्य करवाया जा रहा है। कुएं के जीर्णोद्धार का शिलान्यास होने से महिलाओं के बीच उत्साह एवं हर्ष देखने को मिला। महिलाओं ने कहा कि उनकी पानी की समस्या कुछ हद तक अब दूर होगी। साथ ही महिलाओं ने इसके लिए मुखिया को साधुवाद दी।

मौके पर पंसस सुशीला देवी, वार्ड सदस्य राजू शाह, आशीष कुमार, ललन सिन्हा, रिंकु कानु, मनदीप, शिवम् पांडेय, प्रीति सिन्हा सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *