ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। अंतर्राष्ट्रीय (International) कायस्थ महापरिवार के तत्वावधान में भरकट्टा गिरिडीह (Giridih) स्थित नवनिर्मित चित्रगुप्त मंदिर में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव आलोक सिन्हा ने ग्राम के वृद्धाओं को अपने बच्चों तनमय सिन्हा व अर्णव आलोक के हाथों कम्बल वितरण करवाया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव सिन्हा ने कहा कि आज सर्वसमाज में जरूरतमंदों की संख्या बढ़ती जा रही है। सहयोग करने वाले कम होते जा रहे हैं।
ऐसे में समर्थवान लोगों को आगे बढ़ जरूरतमंदो को बढ़ चढ़ कर सहयोग करने की जरूरत है। साथ ही साथ नई पीढ़ी को भी ऐसा करने की सीख देने की जरूरत है। इससे भविष्य में समाज मे ऊंच नीच का भाव कम कम होने में मदद मिलेगा।
कार्यक्रम (Program) को सफल बनाने में सुधीर प्रसाद, महेन्द्र किशोर प्रसाद, दिलीप सिन्हा, निर्भय सिन्हा, बिनय सिन्हा, संदीप सिन्हा, रोहित सिन्हा, वैभव सिन्हा, उत्कर्ष सिन्हा, छोटू सिन्हा, सोनिया सिन्हा, कविता सिन्हा, बेबी सिन्हा, वंदना सिन्हा, सुजाता सिन्हा, सीमा सिन्हा, ईशा, मुस्कान, आस्था, भूमि, खुशी जहान्वी एवं भातुडीह ग्रामवासी का सराहनीय योगदान रहा।
![]()












Leave a Reply