Advertisement

सेल गुवा का भविष्य स्वर्णिम व् उज्जवल-शालू कुमार

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में सेल सम्बद्ध महिला समिति गुआ द्वारा किए जा रहे जन कल्याण, नारी सशक्तिकरण कार्य एवं क्षेत्र के उत्थान कार्य से रहिवासियों का निरंतर विकास
हो रहा है।

उक्त बातें नव नियुक्त महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार ने 9 दिसंबर को कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सेल गुवा क्षेत्र में पेड़ो को लगाकर वन तथा पर्यावरण की रक्षा की जा रही है। कहा कि स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना समाज की कल्पना अधूरी है। महिला समिति अध्यक्ष शालू ने स्पष्ट किया कि स्थानीय गुवा फिटनेस पार्क में स्थापित महारानी लक्ष्मीबाई, सरदार वल्लभभाई पटेल, पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस व भीमराव अंबेडकर की आकर्षक प्रतिमा रहिवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

से ल गुवा के तत्वधान में सेफ्टी वीक खान सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम के भव्य आयोजन की तैयारी जारी है। सेल गुवा का लौह अयस्क उत्पादन वृद्धि निरंतर श्रमिकों व पदाधिकारीयों को एकजुट हो कार्यरत देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेल गुवा प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों को स्वस्थ रखने हेतु सीएसआर के तहत प्रभावित विभिन्न गांवों में दर्जनों मेडिकल कैंप में नि:शुल्क चिकित्सा के साथ दवाओं का वितरण लाभप्रद हो रहा है।

जनकल्याण व स्वच्छ जल आपूर्ति हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम क्षेत्र में मुहैया कराई गई है। शिक्षा के विकास हेतु डीएवी गुवा के बाद इस्को मध्य विद्यालय में बच्चो की सुविधा हेतु बृहद शेड का निर्माण किया गया है। विकास के खाका खींचते हुए गुवा को सुसज्जित करने हेतु विकास का कार्य की जा रही है, जो इस बात का संकेत है कि सेल गुवा का भविष्य स्वर्णिम और उज्जवल होगा। क्षेत्र के सभी बुनियादी जन समस्याओं को भी विराम मिलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *