एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बीते 24 मई को संयुक्त बिहार व् झारखंड के पूर्व मंत्री दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि के बाद क्षेत्र के समाजसेवी द्वारा फेसबुक पोस्ट पर दिवंगत को लेकर किए गये आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में उबाल देखा जा रहा है।
इसे लेकर 25 मई को कांग्रेस जनों ने जहां बेरमो थाना पर रोशपूर्ण प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की गयी, वहीं कथारा चार नंबर स्थित राजेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति भवन में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यकर्ताओं ने उक्त पोस्ट की कड़ी निंदा की। जानकारी के अनुसार इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय कार्यालय में 25 मई को आकस्मिक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में बेरमो रहिवासी समाजसेवी रामकिंकर पांडेय द्वारा सोशल मीडिया पर किए गये पोस्ट को लेकर कड़ी आपत्ति की गयी। बैठक में उपस्थित यूनियन नेताओं ने बेरमो के दिग्गज दिवंगत कई नेताओं के विरूद्ध फुसरो रहिवासी रामकिंकर पांडेय द्वारा अपने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर क्षेत्र के यूनियन पदाधिकारियों द्वारा घोर निंदा किया गया। निंदा करते हुए क्षेत्रीय सहायक सचिव विजय यादव ने कहा कि झारखंड के महान नेता व् मजदूरों के मसीहा और एकीकृत बिहार से लेकर झारखंड सरकार के मंत्री रह चुके स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह को पर्दे के पीछे से लक्ष्य कर रामकिंकर पांडेय द्वारा बेहद आपत्तिजनक पोस्ट अपने फेसबुक वॉल पर किया गया है। जिसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे और पूर्व बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्व. कृष्ण मुरारी पांडेय के नाम को भी अंकित किया गया है।
यादव ने कहा कि स्व. दुबे एकीकृत बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके है। उन्होंने अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में खुले मंच से स्व. सिंह के नाम की घोषणा की थी। जबकि तत्कालीन कांग्रेस के बोकारो जिलाध्यक्ष स्व. पांडेय स्व. सिंह के बड़े भाई समान थे। कहा कि पांडेय ने पर्दे के पीछे से दिवंगत सिंह के चरित्र पर किचड़ उछालने का काम किया है। साथ ही स्व. पांडेय और जन जन के नेता रह चुके स्व. दुबे को अपमानित करने का दुस्साहस किया है।
इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर रामकिंकर पांडेय पर कार्रवाई किया जाय। मौके पर सूर्यकान्त त्रिपाठी, कमलकांत सिंह, रणजीत सिंह, देवाशीष आस, महिला नेत्री सुनीता सिंह, सविता सिन्हा, संतोष राम गौड़, सुरेश ठाकुर, मुकेश गिरि, रवि पांडेय, विजय नायक, दीपक कुमार सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply