पूर्व मंत्री ने सेल प्रबंधन से मजदूरों के हित में कार्य करने की अपील की

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। मजदूरों के लिए पूरी ईमानदारी पूर्वक समर्पित हो संघर्ष करने वाले पूर्व विधायक (MLA) एवं पूर्व राजस्व व सहकारिता मंत्री दुलाल भुइयां ने सेल प्रबंधन से झारखंड मजदूर यूनियन के श्रमिकों की प्राथमिकता पूर्वक समस्याओं को हल करने की माँग की है।

पूर्व मंत्री ने 12 जुलाई को एक भेंट में कहा कि विगत 7 जुलाई को बोकारो स्टील सिटी (Bokaro Steel City) में हुए बैठक में श्रमिक यूनियनों में झारखंड मजदूर यूनियन को सूचित नहीं किया जाना एक निंदनीय कार्य है। जबकि सेल संबंद्ध अधिकतम मजदूर झारखंड मजदूर यूनियन जुड़े हुए है। उन्होंने गुवा से यूनियन महामंत्री हेमराज सोनार की अध्यक्षता में एक टीम मजदूरो के लिए भेजे जाने का निर्णय लिया है।

मजदूरों के हित में कार्यरत पूर्व मंत्री भुइयां ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं के निराकरण हेतू वर्ष 1979 से मजदूरों से जुड़े तथा झारखंड के चर्चित आंदोलनकारी निर्मल महतो एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के मार्गदर्शन में मजदूरों के लिए लड़ाई लड़ते रहे है। पूर्व मंत्री ने कहा कि मजदूर हमारे भाई हैं। मजदूरों की समस्या मेरी समस्या है।

शुरू से ही मजदूर महाजन एवं ठेकेदारों के विरुद्ध आंदोलन के कारण उनके उपर करीब 30 वेबुनियाद मामले टाटा कंपनी द्वारा दर्ज किए गए थे। बावजूद इसके वर्ष 2007 से 2009 तक वे जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं शिबू सोरेन के मुख्यमंत्रित्व काल में बतौर राजस्व एवं सहकारिता मंत्री के रूप में जन समस्याओं के लिए संघर्षरत रहे।

पूर्व मंत्री ने मजदूरों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि मजदूरों की एकता ही उनकी सफलता का मुख्य रहस्य होता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1980 से गठित झारखंड मजदूर यूनियन की विभिन्न शाखाएं झारखंड के विभिन्न जगहों में संचालित है। उन्होंने कहा कि झारखंड मजदूर यूनियन ही मजदूरो की समस्या से लडेगी। लड़ाई के दौरान जिला कमेटी सदैव मजदूर हित की रक्षा के लिए खड़ा रहेगी।

 280 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *