धार्मिक संत करेंगे हरिहरक्षेत्र दीपोत्सव-2025 का उद्घाटन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में नारायणी नदी किनारे सोनपुर के नमामि गंगे दीपोत्सव घाट पर 24 अगस्त को दीपोत्सव आयोजन समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया।
आयोजन समिति की संपन्न प्रथम बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक संत ही कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। क्षेत्र के वरिष्ठ साहित्यकार सीताराम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न उक्त बैठक में सर्वप्रथम पिछले वर्ष आयोजित दीपोत्सव के आय – व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से ध्वनि मत से अनुमोदित किया गया। मौके पर भाजपा नेता ओम कुमार सिंह, हेम नारायण सिंह, उपेंद्र सिंह, श्याम सुंदर प्रसाद एवं अन्य गणमान्य जनों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम को पिछले साल से अधिक सुंदर बनाने पर जोर दिया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक संतों से कार्यक्रम का उद्घाटन कराया जाएगा। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष कौशिक कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, सचिव आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, उत्तम राज, गोल्डी, मुन्ना गुप्ता (गोला बाजार), राजू सिंह (शाहपुर), विश्वनाथ सिंह (अधिवक्ता), प्रभात रंजन एवं हरिहरक्षेत्र जन जागरण मंच के संस्थापक अनिल कुमार सिंह, अमरनाथ तिवारी एवं अन्य सभी सदस्य गण उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन मंच के अध्यक्ष सतीश कुमार प्रसाद साह द्वारा किया गया।
![]()













Leave a Reply