Advertisement

भावुक है फिल्म पिता का फर्स्ट लुक

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। फिल्म लेखक व निर्देशक अमित श्रॉफ की फिल्म पिता का फर्स्ट लुक जारी किया गया। पिता का फर्स्ट लुक बेहद ही भावुक करने वाला हैं।

फिल्म के फर्स्ट लुक में एक पिता अपनी बेटी को गले लगाए हुए है, जो एक भाव को दर्शा रहा हैं। फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक दोनों ही एक दूसरे का पूरक है। फिल्म की कहानी पारिवारिक हैं, जो दर्शको को मनोरंजन के साथ संदेश देने का काम करेगी।

फिल्म के लेखक व निर्देशक अमित श्रॉफ ने बताया कि फिल्म पूर्णतः बनकर तैयार हैं। संभावना हैं कि अप्रैल में फिल्म में प्रदर्शित की जायेगी। श्राफ ने बताया कि इस फिल्म में प्रमुख कलाकार विशाल सिंह, प्रियांशु सिंह, धुबरा कोइराला, अमित श्रॉफ, माही खान आदि ने बेहतरीन किरदार निभाए हैं।

मां कामाख्या फिल्म्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के लेखक व निर्देशक अमित श्रॉफ, निर्माता गणेश प्रसाद, पटकथा व संवाद लेखक शमशेर सेन, संगीतकार सावन कुमार, गीतकार अजीत मंडल, क्रिएटिव डायरेक्टर रमेश बोगती, मेकअप आर्टिस्ट अजय सिंह, नृत्य निर्देशक सुरेश पांडेय, एक्शन डायरेक्टर आरके श्री, कैमरमैन दिव्या राज सुबेदी, प्रोडक्शन धर्मे मनोज, एसोसिएट डायरेक्टर सुनील पांडेय, असिस्टेंट डायरेक्टर मनोरंजन मिश्रा हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *