रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार के आसपास विभिन्न दुर्गा मंदिरों में 22 सितंबर को विधिवत कलश स्थापना के साथ आचार्यों द्वारा मां भगवती की प्रथम स्वरूप शैल पुत्री की पूजन व श्रीदुर्गा सप्तशती पाठ प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धालुगण उपस्थित होकर माँ की पूजा की।
जानकारी के अनुसार पेटरवार स्थित खत्री टोला, तेनुघाट के छोटा चौक, छाता चौक, मार्केट, तेनुघाट शिविर संख्या 2 सहित पूरे क्षेत्र में कलश स्थापन के साथ नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र की विधिवत शुरुआत की गई। प्रखंड क्षेत्र के सभी सार्वजनिक श्रीदुर्गा मंदिर में पुजारी द्वारा निर्धारित समय पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापन की गई एवं प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजन अनुष्ठान उपरांत प्रथम दिवसीय श्रीचंडी पाठ विधिवत प्रारंभ की गयी।
इससे पूर्व सुबह दामोदर नदी से स्थानीय बालिकाओं द्वारा मिट्टी के कलश में जल भरकर दुर्गा मंडप स्थित पूजा स्थल में कलश लाया गया। जिसे पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर दुर्गा मंडप में स्थापित किया गया। माता के प्रथम स्वरूप शैल पुत्री पूजनोत्सव के अवसर पर शालिग्राम प्रसाद, आनन्द श्रीवास्तव, पंकज सिंह, राजेन्द्र शर्मा, शशि मिश्रा, सुजय आनंद, अनील कुमार, उदय सिंह, दीपक ठाकुर, छोटी रजक, मुन्ना श्रीवास्तव, सुजाता कुमारी, राहुल श्रीवास्तव, माखन अग्रवाल, राहुल कुमार, रणधीर सिंह, सोनू कुमार, छोटू कुमार सहित मुहल्ले के अनेकों श्रद्धालू पूजा में सक्रिय नजर आए।
![]()













Leave a Reply