नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ से किया गया सम्मानित
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में शाखा कार्यालय सोनपुर में अखिल भारतीय रेल सेवा निवृत कर्मचारी संघ (एआईआरआर एफ) की सोनपुर मंडल कार्यकारिणी की प्रथम बैठक 25 जून को आयोजित किया गया।
बैठक में रिटायर्ड रेलकर्मियों ने एक स्वर से कहा कि अब सदस्यों की समस्याओं का निष्पादन ससमय हो सकेगा। खासकर सदस्यों ने मंडल चिकित्सालय में व्याप्त समस्याओं पर विशेष ध्यान देने के लिए नये पदाधिकारियों से अनुरोध किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बालेश्वर रजक ने की।
उक्त बैठक में पिछले 4 अप्रैल को सम्पन्न त्रैवार्षिक अधिवेशन में निर्विरोध चुने गये मंडल अध्यक्ष बालेश्वर रजक द्वारा मनोनित नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से अनुमोदन प्राप्त पदाधिकारियों में द्वारिका राय, सुबोध एवं सुभाषचन्द्र को कार्यकारी अध्यक्ष, विन्देश्वरी राम एवं ए. के.वर्मा को उपाध्यक्ष, देवेन्द्र कुमार पासवान को मंडल सचिव, नंद कुमार राय को सहायक सचिव का दायित्व मिला है। उपरोक्त सभी पदाधिकारियों के अलावा इस अवसर पर अन्य पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित थे।
बैठक में सर्वप्रथम नव चयनित सभी पदाधिकारियों का सोनपुर शाखा की ओर से पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गयी। इस अवसर पर सोनपुर शाखा अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, सचिव देवेन्द्र कुमार पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अजीत कुमार यादव, जयराम सिंह, कोषाध्यक्ष सचिदानन्द सिंह, सहायक सचिव जीतेन्द्र प्रसाद राम, दिनेश प्रसाद श्रीवास्तव, नन्द कुमार राम, पटोरी शाखा के अध्यक्ष तथा अन्य शाखाओं के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में वक्ताओं ने रिटायर्ड रेल कर्मियों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन कराने, संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता बढ़ाने आदि गम्भीर विषयों पर अपना विचार व्यक्त किये। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नव चयनित मंडल कमिटी को समर्थन करते हुए उन्हें भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।
शाखा अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने कहा कि मंडल अध्यक्ष रजक की अध्यक्षता में यह संगठन उच्च उपलब्धि प्राप्त कर सकता है। इस मंडल के गठन के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया गया। इस संगठन में रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी को जिम्मेवारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी और संगठन में रिटायर्ड सदस्यों की समस्याओं का निष्पादन ससमय हो सकेगा। खासकर सदस्यों ने मंडल चिकित्सालय में व्याप्त समस्याओं पर विशेष ध्यान देने के लिए नये पदाधिकारियों से अनुरोध किया।
![]()













Leave a Reply