Advertisement

अग्निवीरों का पहला जत्था पहुंचा नागपुर

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। हाल ही में देश के विभिन्न कार्यालयों द्वारा चयनित हुए अग्निवीरों का पहला जत्था नागपुर के गार्ड्स रेजिमेंटल सेंटर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नागपुर, कामठी में छह महीने का प्रशिक्षण 2 जनवरी यानि सोमवार से शुरू हुआ। इसके बाद उन्हें भारतीय सेना में आगे के विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 22 के बीच विभिन्न भर्ती कार्यालयों से गार्ड्स रेजिमेंटल सेंटर, कामठी, नागपुर में ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स के लिए अग्निवीरों का पहला बैच रिपोर्ट किया।

भारतीय सेना की गार्ड्स रेजिमेंटल सेंटर, कामठी में छह महीने का प्रशिक्षण 02 जनवरी 23 से शुरू हुआ, जिसके बाद उन्हें भारतीय सेना के आगे के विशेष प्रशिक्षण के लिए उनकी इकाइयों में भेजा जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *