Advertisement

फिल्म जगतगुरु श्रीरामकृष्ण 16 को हजारीबाग और गिरिडीह में होगी प्रदर्शित

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। बहुप्रतीक्षित फिल्म जगतगुरू श्रीरामकृष्ण का प्रदर्शन आगामी 16 फरवरी को झारखंड के हजारीबाग और गिरिडीह में किया जाएगा। फिल्म 1 घंटा 36 मिनट की हैं। यह तीन शो में सुबह 11 बजे, दोपहर 2 बजे एवं शाम 5 बजे लक्ष्मी सिनेमा हजारीबाग तथा राजमणि सिनेमा राजधनवार में दिखाया जायेगा।

जानकारी के अनुसार फिल्म जगतगुरू श्रीरामकृष्ण में हजारीबाग के कलाकारों ने अभिनय किया हैं। वहीं भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर एवं महालक्ष्मी अय्यर ने अपनी मधुर गायिकी से फिल्म को संगीतमय बना दिया हैं। फिल्म के निर्माता गजानंद पाठक एवं निर्देशक डॉ बिमल कुमार मिश्र हैं। डॉ बिमल एक शिक्षाविद होने के साथ – साथ निर्देशक भी हैं।

उक्त फिल्म रामकृष्ण परमहंस के जीवनी पर आधारित हैं। उनकी साधना एवं धर्म की सूक्ष्म और रहस्यमय बातों को जन सामान्य की भाषा में सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया हैं। यह फिल्म धर्म एवं अध्यात्म की गहरी परतों को खोलते हुए गीत, संगीत एवं भजन के साथ मनोरंजन भी करेगी।

फिल्म के गीतकार डॉ हरे राम पांडेय, संगीतकर अजय मिश्रा हैं।वहीं छायांकन राहुल पाठक ने किया है। फिल्म के मुख्य कलाकारो में मुकेश राम प्रजापति ने स्वामी विवेकानंद, अमरकांत राय ने साधक श्रीरामकृष्ण, गजानंद पाठक ने जगतगुरू श्रीरामकृष्ण एवं श्रेष्ठा भट्टाचार्य ने मां सारदा का किरदार किया है।

इस फिल्म के अन्य कलाकारों में मनोज पांडेय, चंचला रॉय, दीपक घोष, प्रशांत कुमार पांडेय, संजय तिवारी समेत कुल 50 स्थानीय कलाकारों ने अपने अभिनय की सुन्दर प्रस्तुति दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *