Advertisement

सरकार द्वारा जोरशोर से चलाया जा रहा फार्मर रजिस्ट्री योजना किसानों के साथ छलावा

राजस्व महाभियान में किसानों से लिए गये आवेदन का निष्पादन हो-महासभा

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार सरकार द्वारा आनन-फानन में चलाया जा रहा फार्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए घातक साबित होने वाली है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा प्रायोजित सभी योजना जैसे किसान सम्मान निधि की राशि, डीजल अनुदान, खाद-बीज अनुदान, फसल क्षति मुआवजा, यांत्रिकीकरण सब्सिडी आदि इसी फार्मर रजिस्ट्री पर अंकित रकवा के अनुसार दिया जाएगा।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा ताजपुर प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने 18 जनवरी को कहा कि अब समस्या यह है कि अधिकांश किसानों को एक से अधिक जमाबंदी है। एक-दो को छोड़कर सभी आनलाईन जमाबंदी पर खाता खेसरा शून्य अंकित है। बहुत किसानों का जमाबंदी पिता, दादा के नाम पर है। इसलिए सरकार सबसे पहले राजस्व महाभियान के जरिए लिए गए आवेदनों का यथाशीघ्र आनलाईन सुधार करे।

मौके पर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार पोर्टल पर एक से अधिक जमाबंदी दर्ज कराने की व्यवस्था करें अन्यथा यह योजना भी आधा अधूरा ही रहेगा और खामियाजा किसानों को भुगताना पड़ेगा‌। उन्होंने कहा कि राजस्व महाभियान में किसानों से लिए गये आवेदन का निष्पादन सरकार प्राथमिकता के साथ करे, अन्यथा माले किसान महासभा के साथ आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *