प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली गांव के नहर चौक स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्राचार्य आनंद मोदक की धर्मपत्नी वंदना देवी का बीते 8 जनवरी की रात्रि में उनके घर पर हीं हो गई। वे 58 वर्ष की थी।
उनके निधन से मोदक परिवार में शोक व्याप्त है। प्राचार्य मोदक के अनुसार उनकी पत्नी के अस्वस्थ होने पर उनका ईलाज बीते वर्ष रांची के बड़े अस्पताल में कराया गया था। इधर स्वस्थ में कुछ सुधार भी देखा जा रहा था। लेकिन, वह विगत पांच दिनों से अचानक अन्न त्याग दी थी।
प्राचार्य की पत्नी के निधन की सूचना पाकर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित कई समाजसेवी मोदक के आवास पहुंचकर उन्हें सांत्वना दिए। मृतिका अपने पीछे पति सहित भरापूरा परिवार पीछे छोड़ गई है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अलावे अन्य शिक्षकों ने भी शोक प्रगट किया है। परिजनों के अनुसार 9 जनवरी को स्थानीय दुमुहानी स्थित श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
![]()













Leave a Reply