Advertisement

माता का पट खुलते हीं गुंजायमान हुआ संपूर्ण वातावरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। शारदीय नवरात्र को लेकर पुरे बोकारो जिला के अधिकांश पूजा पंडालो में स्थित देवी प्रतिमा को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बीते 28 सितंबर की संध्या विधि विधान से पट खोला गया। पट खुलते हीं माता के जयकारा के साथ पुरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। सभी श्रद्धालू माता स्वरूपा देवी दुर्गा का दर्शन कर स्वयं को धन्य हो गये।

जानकारी के अनुसार षष्टी तिथि की संध्या बोकारो जिला के हद में कथारा चार नंबर दुर्गा मंदिर प्रांगण में क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार द्वारा विधिवत फीता काटकर पट खोला गया। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता जगतदात्री जगदंबा का दर्शन पूजन शुरु किया। इस अवसर पर कथारा चार नंबर दुर्गा पूजा समिति द्वारा मुख्य अतिथि महाप्रबंधक को माता का चुनरी व् सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

साथ हीं उपस्थित अन्य अतिथियों यथा स्वांग-गोबिंदपुर फेज दो के परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी, कथारा वाशरी के परियोजना पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, कथारा कोलियरी के प्रभारी पीओ कृष्ण मुरारी, क्षेत्राधिकारी मानव संसाधन माधुरी मडके, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता सहित दर्जनों गणमान्य जनों को सम्मानित किया गया।

बताया जाता है कि माता का पट खुलने के दूसरे दिन 29 सितंबर की देर संध्या आसपास की दर्जनों महिलाओं द्वारा पूजा पंडाल परिसर में माता का जगराता किया गया। ज्ञात हो कि, यह क्रम नवरात्र के प्रथम दिवस माता शैलपुत्री के पूजन के साथ हीं यहां प्रारंभ किया गया है।

इस अवसर पर कथारा चार नंबर दुर्गा पूजा समिति के सचिव सह श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह, मंदिर के मुख्य पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, रवि पांडेय, सोनु पांडेय, एम एन सिंह, प्रोफेसर श्यामनंदन मंडल, सूर्यकान्त त्रिपाठी, चंद्रशेखर प्रसाद,, तपेश्वर चौहान, विजय यादव, पवन सिंह, भरत प्रसाद मेहता, रंजीत सिंह, भीखम, जगदीश गोस्वामी, सुरेश महतो, गोपाल राम, विजय पटेल, कथारा ओपी पुलिस, महिला भक्त अर्चना सिंह, पुनम देवी, विभा देवी, आरती देवी, तपेश्वरी देवी, रीता देवी, यशोदा देवी, मनोरमा देवी, शशि देवी, सबीता देवी, पुनिया देवी, फुलवा देवी, रंजू श्रीवास्तव, सुमन देवी, प्रेमी देवी, बबिता देवी, चिंता देवी, सुनैना देवी, धनवां देवी, चन्द्रवती देवी, रीता वर्मा आदि भक्तगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *