प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के सुभाष नगर निवासी सह कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी की शिक्षिका इंदु सिन्हा के पिता स्व. मुंगेश्वर प्रसाद सिन्हा के श्राद्ध क्रम में उपस्थित होकर सैकड़ों गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

इस अवसर पर इंटक नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, भाजपा बोकारो जिला मंत्री विक्रम पांडेय, चित्रांश महासभा बोकारो के अध्यक्ष जयप्रकाश सिन्हा, फुसरो नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, वार्ड पार्षद विशाखा देवी, आरसीएमयू नेता अशोक अग्रवाल, आदि।
जमसं नेता विकास सिंह, कांग्रेसी नेता आबिद हुसैन, समाजसेवी उदय कुमार, मृत्युंजय पांडेय, दिलीप कुमार, राहुल सिन्हा, बिट्टू सिन्हा आदि ने दिवंगत सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
![]()












Leave a Reply