Advertisement

मनुष्य का गंतव्य ईश्वर प्राप्ति है-ऋत्विक अमरनाथ ठाकुर

ठाकुर अनुकूलचंद्र का 138वाँ अविर्भाव दिवस सह जन्मोत्सव मनाने को ले बैठक

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा के बोकना सत्संग विहार में श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 138वाँ अविर्भाव दिवस सह जन्मोत्सव मनाने को लेकर 21 दिसंबर को बैठक की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोकना सत्संग बिहार प्रभारी सह ऋत्विक अमरनाथ ठाकुर ने कहा कि मनुष्य का गंतव्य ईश्वर प्राप्ति है। सत्संगी को यजन एवं याजन का महत्व बताते हुए उसे अनुकरण करने के लिए उन्होने प्रेरित किया। कहा कि ईश्वर के आदेश का पालन करने वाला एवं जन कल्याण के कार्य करने वाला सदैव ईश्वर से जुड़ा रहता है। कहा कि मनुष्य को मानव शरीर बहुत ही सौभाग्य से प्राप्त हुआ है। अतः मानव को जन कल्याण के कार्य करते रहना चाहिए।

सत्संग में आगामी 18 जनवरी को श्रीठाकुर अनुकूल चंद्र का 138वाँ अविर्भाव दिवस सह जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा व हर्षो उल्लास के साथ मनाने की घोषण की गई। इसे लेकर उपस्थित जनों में उत्साह एवं हर्ष देखा गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *