Advertisement

उप मुखिया ने प्राचार्य पर लगाया अनियमितता का आरोप, प्राचार्या ने किया ख़ारिज

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। उत्क्रमित मध्य विद्यालय तीसरी के उप मुखिया ने विद्यालय प्राचार्य पर अनियमितता का आरोप लगाया जिसे प्राचार्या संगीता कुमारी ने ख़ारिज करते हुए आरोप को बेबुनियाद बताया।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में उत्क्रमित मध्य विद्यालय तीसरी के प्राचार्या के ऊपर उप मुखिया, वार्ड सदस्य एवं स्थानीय लगभग दर्जनभर रहिवासियों ने 23 फरवरी को अनियमितता का आरोप लगाया। आरोप लगाते हुए कहा गया कि स्कूल का संचालन एवं कार्यशैली सही ढंग से नहीं हो पा रहा है।

स्थानीय पंचायत की उप मुखिया शबाना खातून ने इस संबंध में बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को मध्याह्न भोजन एवं शिक्षा ठीक तरीके से नहीं दी जाती है। आजसू नेता परवेज जफर ने बताया कि स्कूल के विकास के पैसे का सही ढंग से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

बच्चों को दी जाने वाली दोपहर का भोजन भी जैसे तैसे बना कर रख दिया जाता है। इसकी शिकायत उन्होंने कई बार स्कूल प्रबंधन से की है। आगे उन्होंने कहा की बच्चों का भविष्य स्कूल के साथ जुड़ा है। इसे लेकर किसी तरह की लापरवाही वे कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

लोधी पंचायत के तीसरी गांव के बीरेंद्र महतो ने स्कूल की कार्यशैली पर सवाल उठाया और कहा कि सुधार करने की आवश्यकता है।
इस संबंध में उत्क्रमित मध्य विद्यालय तीसरी की प्राचार्य संगीता कुमारी से पूछने पर बताया कि बच्चों का भोजन ठीक ढंग से दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्कूल के विकास फंड का पैसा स्कूल में ही लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल के ऊपर लगाए गए आरोप पुरी तरह बेबुनियाद है। अगर किसी तरह की शिकायत रहिवासियों को है तो उसे वह दूर करने की कोशिश करेंगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *