Advertisement

निर्माणाधीन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी (Bokaro district deputy commissioner Kuldeep choudhary) ने 25 जुलाई को विकास भवन समीप स्थित निर्वाचन कार्यालय के निर्माणाधीन वेयर हाउस का निरीक्षण किया।

मौके पर उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, अपर समाहर्ता सादात अनवर, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक सुमन, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) जेम्स सुरीन समेत अन्य उपस्थित थे।

निरिक्षण के क्रम में उपायुक्त ने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अब तक हुए निर्माण का जायजा लिया। साथ ही निर्माण कार्य की अवधि के संबंध में भी पूछा।

उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता से निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप कार्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित रखते हुए ससमय कार्य को पूरा करने को कहा। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर उपायुक्त ने कई जरूरी दिशा – निर्देश भी दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *