Advertisement

मृतक के आश्रित को उपायुक्त ने सौंपा चेक

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बीते सात फरवरी को उत्तराखंड (Utrakhand) के चमोली में ग्लेशियर त्रासदी में बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के 27 वर्षीय अमृत कुमार का निधन हो गया था।

इसे लेकर जिला उपायुक्त राजेश सिंह (District Deputy commissioner Rajesh Singh) ने 5 जुलाई को अपने कार्यालय कक्ष में मृतक की आश्रित पत्नी विनीता कुमारी को तीन लाख का चेक सौंपा। इससे पूर्व भी विनीता को प्रधान मंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध करायी गई है।

इस अवसर पर उपायुक्त सिंह ने विनीता से कुशल क्षेम पूछा। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी तरह की कोई परेशानी हो तो वह प्रशासन को उसकी जानकारी दें। उसे हर संभव सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने अब तक प्राप्त सहायता राशि के संदर्भ में भी जानकारी ली और सरकार की अन्य योजनाओं से भी लाभ पहुंचाने की बात कहीं। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी चास शशि प्रकाश सिंह, उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक सुमन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, त्रिभुवन सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *