एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त राजेश सिंह (Bokaro district deputy commissioner Rajesh Singh) ने 11 मई को बताया कि कोविड हेल्थ सेंटर से 552 मरीज कोरोना से जंग जीतते हुए पूरी तरह स्वस्थ होने के पश्चात अपने घर के लिए रवाना हुए। साथ ही उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मरीजों के उपचार में लगे चिकित्सको, नसों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना किया। उपायुक्त सिंह ने आगे बताया कि जिले में 11 मई को 294 नए संक्रमित मरीज मिले तथा जिले में आज मृतकों की संख्या 08 है।
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए उपायुक्त राजेश सिंह के निर्देश पर जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में कोरोना के लक्षण युक्त मरीजों के बीच जो होम आइसोलेशन में रह रहे है उन्हें मेडिकल किट दिया जा रहा है। ताकि घर पर रहकर वे अच्छे से इलाज करा सके। इसी क्रम में 11 मई को जरीडीह प्रखंड के हद में सीएचसी जरीडीह के सहिया साथियों द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों को कोविड-19 औषधि किट उक्त क्षेत्र में रह रहे होम आइसोलेशन मरीजों को दिया गया। यह मेडिकल किट का वितरण जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा किया गया। मेडिकल किट में पैरासिटामोल, विटामिन सी, सैनिटाइजर, मास्क, गल्प्स सहित अन्य दवाइयां उपलब्ध हैं। चिकित्सा पदाधिकारी ने संक्रमित मरीजों को बताया कि वह घर पर ही रहें। साथ ही घर में ही अन्य सदस्यों से आवश्यक दूरी बनाकर उन्हें रहना अनिवार्य है एवं मेडिकल किट में उपलब्ध कराई गई दवाओं का नियमित रूप से सेवन करना जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ संबंधी किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र को सूचित करने को कहा।
दूसरी ओर उपायुक्त सिंह ने जिले वासियों से अपील किया है कि बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकले व सामाजिक दूरी का पालन करें एवं अफवाहों से दूर रहें। साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करें।
![]()












Leave a Reply