डीसी, एसपी ने सीमावर्ती ईलाकों व् विभिन्न चेक पोस्टों का किया निरीक्षण
एस.पी.सक्सेना/देवघर (झारखंड)। देवघर जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री (Deoghar district deputy commissioner Manjunath bhajantri) अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह द्वारा श्रावणी मेला न होने की स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था को लेकर 24 जुलाई को मंदिर के आसपास के क्षेत्रों के अलावा शिवगंगा सरोवर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उपायुक्त ने सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर बैरिकेडिंग व ड्राॅपगेट को लेकर चल रहे कार्यों को पूर्ण करते हुए मंदिर के आस-पास की गलियों में साफ-सफाई, मरम्मती व ब्लिचिंग पाउडर के छिड़काव का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया।
इस अवसर पर डीसी, एसपी ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम और श्रद्धालुओं को जागरूक करने के उद्देश्य से दर्दमारा बोर्डर, दुम्मा प्रवेश द्वार के अलावे सीमावर्ती ईलाकों में बनाये गए विभिन्न चेक पोस्टों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।
उपायुक्त द्वारा सीमावर्ती ईलाकों व चेक पोस्टों पर तैनात दण्डाधिकारियों व पुलिस बलों से पुछताछ कर सुविधाओं व विधि-व्यवस्था को दुरूस्त बनाये रखने के कार्यों से अवगत हुए। उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि झारखंड राज्य के अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को बाहर से बाहर हीं उनके गंतव्य स्थान तक भेजा जाय।
इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाय।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त भजंत्री ने चेकपोस्ट पर सुरक्षा के हर पहलुओं का अवलोकन कर उपस्थित अधिकारियों को निदेशित किया कि श्रावणी मेला को न होने की स्थिति में
विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के उद्देश्य से वाहनों के जांच के साथ श्रावण माह में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मेला आयोजन न होने की जानकारियों से अवगत कराते हुए सभी चेक पोस्टों पर माईकिंग सिस्टम के साथ जागरूकता हेतु बैनर-पोस्टर लगाये जाने की बात कही।
उपायुक्त ने दंडाधिकारियों व पुलिस जवानों को निदेशित किया कि पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ अपने प्रतिनियुक्त स्थलों पर कार्य करें। हर एक गतिविधि पर अपनी पैनी नजर बनाये रखें, ताकि दुरूस्त ट्रैफिक व्यवस्था के साथ अवैध और बिना वजह सड़को पर घूम रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
इस दौरान चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उपायुक्त ने सजग रहते हुए पूरी तत्परता के साथ कार्य करने की बात कही। चेकपोस्ट पर तैनात दंडाधिकारियों व पुलिस जवानों को स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
इस दौरान मौके पर उपरोक्त के अलावे नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, अपर समहार्ता चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर दिनेश कुमार यादव, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मंगल सिंह जामुदा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, नजारत
उप-समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा विवेक कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी राजीव रंजन, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी, देवघर, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply