Advertisement

उप प्रमुख ने किया चितरामो क्रिकेट प्रीमियर लीग फाइनल मैच का उद्घघाटन

मुरगाँवों को आठ विकेट से हराकर होलंग बना विजेता

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में गोविंदपुर पंचायत के चितरामो में आयोजित क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल 5 जनवरी को खेला गया। उद्घघाटन विधिवत उप प्रमुख ने फीता काटकर किया। मैच में होलंग की टीम ने मुरगाँवों को आठ विकेट से हराकर विजयी बना।

चितरामो क्रिकेट प्रीमियर लीग फाइनल मैच का उद्घघाटन मुख्य अतिथि विष्णुगढ़ उप प्रमुख सरयु साव के द्वारा फीता काटकर किया गया। फाइनल मुकाबला मुरगाँवों बनाम होलंग के बीच खेला गया। जिसमे होलंग की टीम आठ विकेट से जीत हासिल करने में सफल रहा।

विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 7000 रुपये, बड़ा कप, मेडल एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया, जबकि उपविजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार 5000, छोटा कप, मेडल एवं ट्रॉफी उप प्रमुख के हाथों दिया गया।

इस अवसर उप प्रमुख साव ने उपस्थित खेल प्रेमियों के बीच दोनों टीमों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे प्रखंड में खिलाड़ियों की प्रतिभा में कोई कमी नहीं है। बस आप संघर्ष और मेहनत कर इससे बड़ा मुकाम हासिल करें और अपने क्षेत्र तथा माता पिता का नाम रोशन करें। उन्होंने सभी को नववर्ष की शुभकामना देते हुए क्षेत्रवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता त्रिमूर्ति ग्रुप गोविन्दपुर के विनोद सिंह, डॉ जगदीश, झमन, विशाल, अनिल बाबू, विकास बाबू, तुलसी सिंह सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी तथा ग्रमीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *