परिसीमन समस्या से जूझ रहा है रांची नगर निगम का वार्ड क्रमांक पांच

रांची सिटीजन फोरम की बैठक में परिसीमन मामले का खुलासा

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा पाइपलाइन बिछाने के बावजूद अबतक आपूर्ति नहीं

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। सिटीजन फोरम रांची की एक महत्वपूर्ण बैठक 5 मई को रांची नगर निगम के वार्ड क्रमांक 5 स्थित बसंत विहार कॉलोनी डूमरदगा में आयोजित किया गया। अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला ने की।

आयोजित बैठक में उपस्थित स्थानीय रहिवासियों ने फोरम के पदाधिकारियों को बताया कि वार्ड 5 में सबसे अधिक समस्या परिसीमन की है। कहा गया कि कई जगहों पर रांची नगर निगम काम नहीं कर रहा है। उसके जगह कांके ब्लॉक द्वारा काम किया जा रहा है, जबकि इन जगहों पर रांची नगर निगम होल्डिंग टैक्स ले रहा है। वहीं भवन का नक्शा कांके ब्लॉक से पास हो रहा है। कई रहिवासी ऐसे भी हैं, जो रांची नगर निगम के चुनाव में भी वोट डालते हैं और मुखिया के चुनाव में भी।

इसके कारण कइयों ने वर्षों से निगम को होल्डिंग टैक्स देना बंद कर रखा है। अपने खुद के आपसी कंट्रीब्यूशन से मोहल्ले में साफ-सफाई इत्यादि कार्य करवा रहे हैं। क्योंकि यहां नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं होती है और कूड़े का उठाव नियमित रूप से नहीं होता है।

बैठक में उपस्थित रहिवासियों ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा यहां वर्ष 2022 में पाइपलाइन बिछाया गया था, लेकिन अभी तक पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं की गई है, जिससे इस भीषण गर्मी में उन्हें काफी असुविधा हो रही है। बताया गया कि जलापूर्ति को लेकर बच्चा जेल के पीछे स्थित सरकारी मैदान में 2 बोरिंग करवाया गया था, लेकिन उससे भी पेयजल आपूर्ति अभी तक शुरू नहीं हुई है। बताया गया कि यहां जो नाली निर्माण हुआ है, उसका गंदा पानी अंतिम रूप से निजी किसानों के खेत में गिराया जा रहा है।

नाली के गंदे पानी के निकास के निष्पादन के लिए यहां कोई भी प्रदूषण नियंत्रण के उपाय नहीं किए गए हैं। इस प्रकार वार्ड नंबर 5 के रहिवासी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। बैठक में फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल, वार्ड क्रमांक 7 के संयोजक अमरनाथ चौबे, सह संयोजक रंजय कुमार पाठक, वार्ड क्रमांक 8 के सह संयोजक संतोष सोनी, वार्ड क्रमांक 6 के वार्ड समिति सदस्य मोहन प्रसाद वर्मा, वार्ड क्रमांक 3 के वार्ड समिति सदस्य प्रभु कुमार सहित वार्ड क्रमांक 5 के संयोजक मनीष बक्शी, सत्येंद्र नाथ सिंह, बिरेंद्र नाथ सिंह, एस रावत, बिरेंद्र कुमार शर्मा, अनिल कुमार सिंह, नीलकंठ पाठक, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, राजेंद्र मिश्रा, कुंदन सिंह, नीरज सिंह, प्रभाकर तिवारी, धन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। जबकि धन्यवाद ज्ञापन फोरम के सचिव रेणुका तिवारी ने किया।

 29 total views,  29 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *