डीजे का उपयोग समाज के लिए गंभीर समस्या-इफ्तेखार महमूद
विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में बढ़ते डीजे का उपयोग को गंभीर समस्या बताते हुए एक प्रतिनिधि मंडल 22 फरवरी को थाना प्रभारी से मिला। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व झारखंड आंदोलनकारी इफ़्तेख़ार महमूद कर रहे थे।
ज्ञात हो कि, हाल के महीनों में बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड में डीजे के अनियंत्रित उपयोग गंभीर समस्या का रूप ले लिया है। ग्रामीण हो या शहरी क्षेत्र शादी- विवाह, धार्मिक उत्सव या खुशी के अन्य अवसरों पर डीजे का देर रात तक अनियंत्रित उपयोग किया जा रहा है। फलस्वरुप रहिवासियों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर देखा जा रहा है। डीजे की कानफाड़ू आवाज से तबियत बिगड़ने की कई घटनाएं हो चुकी है।
इसे देखते हुए 22 फरवरी को झारखंड आंदोलनकारी एवं भाकपा, राजद जन अभियान के संयोजक इफ्तेखार महमूद के नेतृत्व में गोमियां थाना में प्रशिक्षु डीएसपी अमरेंद्र कुमार एवं थाना प्रभारी राजेश रंजन से मुलाकात कर डीजे के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाने को लेकर हस्तक्षेप का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर महमूद ने कहा कि बीते दिनों गोमियां थाना क्षेत्र के साड़म के समीप नैनाटांड़ की एक किशोरी की डीजे की तेज आवाज से धड़कन तेज हो गई। उसे रिम्स में हफ्तो भार्ती रहना पड़ा है। वहीं बांध पंचायत के महली बांध रवानी टोला की एक महिला की डीजे की तेज आवाज से तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गयी। राजद नेता अरुण यादव ने कहा कि डीजे की तीव्र ध्वनि से गोद के बच्चों पर इसका तुरन्त कूप्रभाव पड़ता देखा जा रहा है।
इस अवसर पर प्रशिक्षु डीएसपी अमरेंद्र कुमार ने डीजे के उपयोग पर विधि सम्मत कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। प्रतिनिधिमंडल में महमूद के अलावा राजद नेता अरुण यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के गोमियां अंचल सचिव सोमर मांझी, किसान सभा के देवानंद प्रजापति, भाकपा जिला कमिटी सदस्य खुर्शीद आलम शामिल थे।
![]()













Leave a Reply