Advertisement

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना क्षेत्र के खुदीबेड़ा स्वास्थ्य केन्द्र के समीप एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि बाइक पर बैठे दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवार को पीछे से धक्का मारने से 23 वर्षीय सिंहपुर रहिवासी युवक अशोक कुमार महतो की मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में पीछे बैठे मनोरंजन महतो गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना बीते 10 जुलाई की रात लगभग 9 बजे की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय तेज बारिश हो रही थी।

मृतक बाइक से पिरगुल चौक की ओर से अपने घर सिंहपुर जा रहा था। संभवतः बाइक सवार अशोक को अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वह बाइक से गिर जाने से सिर पर गंभीर चोटे लगे थे। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही काफी खून बह जाने से स्थिति गंभीर हो गयी। रहिवासियों के सहयोग से दोनों युवकों को 108 एंबुलेंस की मदद से कसमार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत दोनों को बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही अशोक की मौत हो गई। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सिंहपुर रहिवासी सह सरस्वती शिशु मंदिर खैराचातर के आचार्य गिरिधारी महतो के एकलौते पुत्र अशोक कुमार महतो के रूप में हुई है। अन्य बाइक पर सवार सिंहपुर रहिवासी रमण महतो के 22 वर्षीय पुत्र मनोरंजन महतो को सदर अस्पताल में इलाज के बाद देर रात लगभग साढ़े 11 बजे के आसपास गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बीजीएच रेफर कर दिया है। जहां वह इलाजरत है।

बता दें कि मृतक अशोक सरल स्वाभाव था। मृतक श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी रांची से खोरठा भाषा से एमए की फाइनल परीक्षा व भाइभा देकर सिंहपुर अपना गांव आया था। मृतक तथा घायल दोनों रिश्ते में चचेरा भाई है। मृतक का शव चास अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद 12 जुलाई को शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *