Advertisement

बांधडीह के पूर्व प्रधानाध्यापिका का पुण्यतिथि मनाया गया

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह प्रख़ंड के बांधडीह स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में पदस्थापित प्रधानाध्यापिका को 2006 में  शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी योगदान के लिए सम्मानित किया गया था। जिनका पूण्यतिथि 28 नवंबर को मनाया गया

स्वर्गीय कुसुम लता बारला पूर्व प्रधानाध्यापिका उच्च विद्यालय बांधडीह की 12 पुण्य तिथि के अवसर पर यहां एक समारोह आयोजित की गई।

जिसमें उनके परिवार के सदस्यों में पुत्र अभिषेक वैभव, पुत्र वधु वर्षा रानी, पौत्री एलाक्षी वैभव, पुत्र अनिमेष वैभव एवं रामधनी साहू के अलावा स्थानीय समाजसेवी टीका प्रसाद, अशोक मंडल, प्रहलाद सिंह, उमा शंकर ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद, दिवा शंकर प्रसाद, पूर्णिमा प्रसाद, रित्विका डे, विनय आनंद आदि उपस्थित हुए।

ज्ञात हो कि प्रधानाध्यापिका को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु राज्य स्तरीय सम्मान वर्ष 2006 में झारखंड स्थापना दिवस समारोह में झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान पत्र के साथ 25000 नगदी, शॉल तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया था। उनका निधन 28 नवंबर 2009 में हो गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *