Advertisement

मिसेज ग्लोबल बिहार सीजन-12 का ताज ​डॉ प्रियंका प्रियदर्शी के नाम

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। ​डॉ. प्रियंका प्रियदर्शी सौंदर्य और बुद्धिमत्ता का अद्भुत संगम है। ​मिसेज ग्लोबल बिहार सीजन-12 का ग्रैंड फिनाले केवल शालीनता का उत्सव नहीं, बल्कि इसने आधुनिक महिलाओं की बौद्धिक शक्ति को भी सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार झारखंड के धनबाद के डॉ प्रियंका प्रियदर्शी को मिसेज बिहार 2026 के ताज से नवाजा गया, जो ब्यूटी विद ब्रेन्स (सुंदरता और समझदारी) का एक उदाहरण बनकर उभरीं।

​ ज्ञात हो कि डॉ प्रियंका एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद हैं और धनबाद के पी.के. रॉय मेमोरियल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। एक समर्पित पर्सनालिटी डेवलपर और करियर काउंसलर के तौर पर उन्होंने ब्रांड एनसी और ‘नारी नीति फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस मंच का उपयोग यह दिखाने के लिए किया कि व्यावसायिक उत्कृष्टता और व्यक्तिगत शालीनता साथ-साथ चल सकते हैं। बताया जाता है कि आयोजित कार्यक्रम में 10 फाइनलिस्टों ने शक्ति (कैजुअल राउंड) और टैलेंट शो-केस जैसे विभिन्न राउंड में प्रतिस्पर्धा की, जहाँ डॉ प्रियंका के आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता ने अंततः उन्हें शीर्ष खिताब दिलाया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *