प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत के मैथानधाम स्थित ग्राम देवी मायथान मां की मंदिर निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। साथ ही द्वितीय पिंडी मंदिर का प्लास्टर जारी है।

ज्ञात हो कि उक्त मंदिर निर्माण में जगह जगह टाइल्स लगाए गये है।मंदिर के ऊपर गुंबद में पीतल के कलश लगाना बाकी रह गया है।निर्माण समिति के अध्यक्ष संतोष प्रसाद नायक ने 25 फरवरी को जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर निर्माण कार्य में ग्राम के श्रद्धालु बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो ग्रामीण श्रद्धालु अबतक सहयोग नहीं कर पाए हैं, उनसे शीघ्र योगदान की अपील की गयी है। संकेत मिले हैं कि आगामी होली पर्व तक निर्माण पूरी कर यहां श्रीरामचरित मानस यज्ञ के साथ ही मंदिर में मां ग्राम देवी की पूजा विधिवत प्रारंभ कर दी जाएगी।
![]()













Leave a Reply