Advertisement

बंद लौह अयस्क माइंस से भारी वाहनों जुड़े रहिवासियों की स्थिति दयनीय-रूपा खान

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा के समाजसेवी रूपा खान ने झारखंड में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या पर गहरी चिंता जाहिर की है।

खान ने 4 अगस्त को उक्त मामले में संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य के विभिन्न स्थानों में बंद पड़े लौह अयस्क माइंस को चालू किए जाने की मांग राज्य एवं केंद्र सरकार से की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अगर वैज्ञानिक तरीके से पश्चिम सिंहभूम व राज्य के विभिन्न स्थानों से लौह अयस्क की माइनिंग की जाती है, तो काफी मात्रा में लौह अयस्क का निष्कासन संभव है।

उन्होंने बताया कि झारखंड तथा ओडीसा में स्थित शाह ब्रदर्स, रामेश्वर जूट मिल, निर्मल कुमार प्रदीप कुमार, आधुनिक स्टील, मिश्रीलाल, ठाकुरानी माइंस जैसे दर्जन भर बंद माइंस ने बेरोजगारी की समस्या की मुहर लगा दी है।

क्षेत्र की सारी खदाने खोलने के लिए राज्य सरकार को निर्णय शीघ्र लेनी चाहिए। कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार की रॉयल्टी बंद खदानों की वजह से प्रभावित हो रही है। इससे होनेवाले राजस्व का नुकसान सरकार को आर्थिक नुकसान का संकेत है।

समाजसेवी खान ने कहा कि संपूर्ण राज्य में हजारों रहिवासियों के बेरोजगार होने की पुष्टि की जा रही है। अरबों रुपया राजस्व की क्षति झारखंड सरकार के खजाना में जाना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *