डीएमके के निरीक्षण मे आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य व् इंस्ट्रक्टर गायब
प्रिंसिपल सहित सभी अनुपस्थित कर्मियों का वेतन अगले आदेश तक के लिए बंद
गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिले के युवाओं को तकनीकी कौशल से जोड़ने के लिए बिहार सरकार और केंद्रीय सरकार के कौशल मंत्रालय द्वारा वैशाली जिले में सरकारी आईटीआई कॉलेज के अलावे दर्जनों की संख्या में निजी आईटीआई कॉलेज संचालित है।
कौशल शिक्षा के नाम पर जहां अधिकांश निजी आईटीआई कॉलेज सिर्फ युवाओं को नामांकन लेने और परीक्षा पास कर डिग्री दिलाने का काम कर रहे हैं, वही सरकारी आईटीआई कॉलेज में सभी सुविधाओं के रहने के बावजूद पढ़ाई के मामले में सरकारी आईटीआई कॉलेज भी फिसड्डी साबित हो रही है।
जानकारी के अनुसार पूरे बिहार में 6 महिला आईटीआई कॉलेज स्थापित है, जिसमे एक वैशाली जिला के हद में हरबंशपुर में भी चल रहा है। बीते 10 जुलाई को वैशाली के जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा हाजीपुर के हरिवंशपुर में स्थित महिला आईटीआई कॉलेज, आईटीआई महनार तथा सामान्य आईटीआई कॉलेज हाजीपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
औचक निरीक्षण में उक्त तीनों कॉलेज के प्राचार्य और उप प्राचार्य के साथ प्राय: सभी कालेज कर्मी अनुपस्थित पाए गए। जिला पदाधिकारी मीणा द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए कर्तव्य से अनुपस्थित सभी तीनों प्राचार्य, सभी उप प्राचार्य एवं सभी अनुपस्थित कर्मियों का वेतन अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। साथ हीं इनसे 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
विदित हो कि, वैशाली के जिला पदाधिकारी जब निरीक्षण करने उक्त तीनों आईटीआई कॉलेज में पहुंचे, उस समय मात्र एक निम्न वर्गीय लिपिक, दो कार्यालय परिचारी और एक सफाई कर्मी उपस्थित थे। इसके अलावा वहां कोई छात्र भी उपस्थित नही था।
![]()













Leave a Reply