Advertisement

तेनुघाट के वित्त विभाग उप-कोषागार कार्यालय का हाल बेहाल

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। लगातार कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में स्थापित झारखंड सरकार वित्त विभाग उप-कोषागार कार्यालय का हाल बेहाल हो गया है।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट स्थित उक्त कार्यालय की स्थिति इतनी जर्जर हो गई है कि बारिश का पानी रिसाव से एक भी कमरा सुरक्षित नहीं रह गया है, जहां सरकार का अहम दस्तावेज को सुरक्षित रखा जा सके।

जल रिसाव से कार्यालय में रखे गये सभी दस्तावेज भींग कर गीला हो गया है। कोई भी रूम अथवा स्टोर रूम, या कंप्यूटर रूम, कर्मचारियों या पदाधिकारी का कार्यालय। सभी जगह छत एवं दीवारों से पानी का रिसाव जोरो से होता है। छत के ऊपर से छत का टुकड़ा भी टूट टूट कर गिरता रहता है।

यहां कार्यरत कर्मचारियों में हमेशा भय बना रहता है। कार्यरत कर्मचारियों के अनुसार उन्हें लगता है कि अब उन्हें हेलमेट पहनकर कार्यालय में भी काम करना पड़ेगा। उप-कोषागार कार्यालय में कार्य कर रहे कर्मचारी ने बताया कि लगभग पांच वर्ष पूर्व छिट पुट मरम्मत का कार्य किया गया था। बावजूद इसके इसका कोई फायदा नहीं हुआ है। स्थिति अब भी जस की तस बनी हुई है।

उप कोषागार तेनुघाट के पदाधिकारी संजय विनीत होरो कहते है कि लगभग चालीस वर्ष पूर्व बना यह भवन है, जो अब काफी जर्जर हो गया है। उन्होंने बताया कि कार्यालय का सभी कमरा का छत एवं दीवारों से पानी टपकने के कारण भींगा पड़ा है। सभी सरकारी दस्तवेज़ गीला हो गया है। कोई ऐसा जगह नही है, जहां दस्तावेज को सुरक्षित रखा जा सके।

होरो ने कहा कि कई बार वरीय अधिकारी को पत्राचार के माध्यम से जर्जर भवन के बारे में अवगत कराया गया है, परंतु उचित कार्रवाई की दिशा में पहल नहीं हो सका है। मजबूर होकर हेड क्वार्टर वित्त विभाग रांची को भी पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया है एवं नई भवन बनाए जाने की मांग की गई है।

ज्ञात हो कि, बेरमो अनुमंडल के सातों प्रखंड के सरकारी, गैर सरकारी संस्था एवं संवेदकों का भुगतान इस कार्यालय होता है। पानी टपकने की वजह से सारा फाइल खराब हो रहा है। कई वर्षो का पुराना पड़ा दस्तावेज पुरी तरह भींग गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *