रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो में आयोजित कोयला क्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट का 4 जुलाई को सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस प्रतियोगिता में धनबाद और बोकारो जिले के कुल 27 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से दो प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में बाजी मारी।
समापन समारोह में बोकारो और कोयलांचल प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) क्रांति कुमार गड़देशी ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया कि चयनित प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और वहां से चयनित होने पर अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
मीडिया से बातचीत में आईजी गड़देशी ने कहा कि यह प्रतियोगिता पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता, अनुशासन और अनुसंधान क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि नए कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान की आवश्यकता है, जिसमें एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य संकलन और विवेचना पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का समापन बोकारो सिविल कोर्ट के न्याय सदन में किया गया, जहाँ बोकारो एवं धनबाद जिलों के कई वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply