रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बगदा पंचायत सचिवालय में 26 जून को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में रहिवासियों अपनी फरियाद प्रशासन के समक्ष रखी।
जानकारी के अनुसार कसमार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नम्रता जोशी ने जनता दरबार लगाकर खैराचातर और बगदा के आदिवासी समुदाय के विकास को लेकर उनकी समस्याओं को देखते हुए निदान करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जो भी समस्या हो बताए, ताकि उसका निदान किया जा सके।
आयोजित दरबार में मनरेगा, जॉब कार्ड, पेंशन, बकरी पालन तथा आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया गया। आवेदन प्राप्त होते ही दरबार में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कई आवेदन करने वालो को तुरन्त जनता दरबार में जॉब कार्ड का वितरण किया। मौके पर बगदा पंचायत की मुखिया गीता देवी, खैराचातर मुखिया विजय कुमार जायसवाल, पंचायत सेवक इमरोज, रोजगार सेवक अनिल कुमार दुलाल, बागदा के उप मुखिया बीरेंद्र करमाली आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply