Advertisement

किचड़युक्त जलापूर्ति को लेकर मुखिया ने महाप्रबंधक को भेजा पत्र

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के कथारा क्षेत्र में इनदिनों किचड़युक्त जलापूर्ति से रहिवासी परेशान है। उक्त जल इंसान तो दुर मवेशी भी उपयोग करने से कतराता है। इसे लेकर बोड़िया दक्षिणी पंचायत की मुखिया तरुलता देवी ने 24 सितंबर को क्षेत्र के महाप्रबंधक को पत्र प्रेषित कर आवश्यक सुधार व् कार्रवाई की मांग की है।

इस बावत मुखिया तरुलता देवी तथा उनके पति व् पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद बताया कि किचड़युक्त जल को देखने से ही स्पष्ट हो जा रहा है कि इसका इस्तेमाल किस प्रकार सीसीएल कर्मी व् उसके परिजन कर पाते होंगे।
पुर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद ने बोतल में भरा पानी दिखाते हुए कहा कि इसकी बानगी उक्त बोतल में भरा किचड़युक्त जल को देखने से ही स्पष्ट हो जा रहा है।

उक्त बोतल में कोई मैंगो जूस नहीं, बल्कि कथारा क्षेत्र के फ़िल्टर प्लांट से क्षेत्र के कॉलोनीयों में आपूर्ति किया जल है। उन्होंने बताया कि यदि सिघ्र हीं इस मामले में प्रबंधन द्वारा सज्ञान लेकर सुधार नहीं किया गया तो आक्रोशित कॉलोनीवासी तथा प्रभावित क्षेत्र के रहिवासी दूषित जलापूर्ति के खिलाफ सड़क पर उतरने को विवश होंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *