Advertisement

जन शिक्षण संस्थान का फीता काटकर मुखिया ने किया उद्घाटन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बुंडू पंचायत की मुखिया ने 17 जून को कौशल विकास एवं उधमिता मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से संचालित जन शिक्षण संस्थान का उद्घाटन फीता काटकर किया।

संस्थान उद्घाटन के अवसर मुखिया निहारिका सुकुर्ति ने कहा कि जन शिक्षण संस्थान की यह पहल एक सराहनीय प्रयास है। कहा कि कुशल प्रशिक्षकों द्वारा इससे क्षेत्र के युवक-युवतियों को स्वरोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा। इस अवसर पर ओरिएंटेशन सत्र के निदेशक नेहा पराशर ने आजीविका प्रकोष्ठ और नियोजिनता कौशल के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने अभियान के तहत व्यक्तिगत स्वच्छ्ता बनाये रखने तथा डिजिटल कौशल को कैरियर के अवसरों से जोड़ने पर बल दिया। मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी विद्या कुमारीं, फील्ड कॉ-ओर्डिनेटर मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *