Advertisement

प्रमुख व उप प्रमुख ने एक साथ दो योजनाओं का किया शिलान्यास

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड प्रमुख तथा उप प्रमुख द्वारा 4 फरवरी को एक साथ दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

जानकारी के अनुसार उप प्रमुख संजू देवी द्वारा अनुशंसित कसमार प्रखंड के हद में मधुकरपुर पंचायत के मायापुर गांव में एक साथ दो योजनाओं का शिलान्यास प्रखंड प्रमुख न्योती कुमारी डे तथा उप प्रमुख ने की। बताया जाता है कि पहली योजना मायापुर ठाकुरबांध में स्नान घाट का निर्माण जिसका प्राक्कलित राशि ₹249300 एवं दूसरी योजना मायापुर आंगनबाड़ी केंद्र से पीपल पेड़ तक गार्डवाल निर्माण जिसका प्राक्कलित राशि ₹249100 है का शिलान्यास किया गया।

उक्त दोनों योजनाओं का कार्य 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत किया जाएगा। उक्त योजनाओं की अनुशंसा उप प्रमुख संजू देवी द्वारा की गई थी। मौके पर प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने कहा कि तालाब में स्नान घाट के बनने से रहिवासियों खासकर महिलाओं को नहाने धोने में सुविधा होगी। वहीं उप प्रमुख संजू देवी ने कहा कि गांव के रहिवासियों द्वारा स्नान घाट और गार्डवाल के लिए मांग की गई थी, जिसके निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को सुविधा होगी।

शिलान्यास के अवसर पर पंचायत के उप मुखिया उषा देवी, वार्ड सदस्या यशोदा देवी, समाज सेवी ईश्वर रजक, बीरू घासी, सुभाष चंद्र ठाकुर, संजय कुमार प्रजापति, विनोद कुमार महतो, रमेश कुमार वर्मा, प्रकाश हजाम, विष्णु ठाकुर, दीपक ठाकुर, शौकत अली, झब्बूलाल हजाम, जमालुद्दीन अंसारी, गोबिंद घासी, ननकी देवी, बेला देवी, गंगी देवी, कंचन देवी, लक्ष्मी देवी, फूलमणि देवी, मसुदन बीबी, गुजरी देवी, मंजू देवी, आलोमनी देवी इत्यादि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *