Advertisement

एक सप्ताह से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला

सप्ताह पूर्व थाना में दर्ज कराया गया था गुमसुदगी का मामला

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बारकेंदुआ से छेछराचौक के बीच जंगल के एक पेड़ पर 21 जून को एक युवक का शव लटका बरामद किया गया।

मृतक की पहचान नावाडीह टोला के बारकेंदुआ काशीटांड़ रहिवासी स्व सोमर मांझी के पुत्र बैजनाथ सोरेन के रूप में की गयी है, जिसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट पेटरवार थाना में बीते 14 जून को लिखाया गया था। मृतक के भाई शिवलाल सोरेन ने बताया कि उसका भाई बिना किसी को कुछ बताए एक सप्ताह पूर्व घर से निकला था। कहते हैं कि 34 वर्षीय बैजनाथ की शादी पक्की हुई थी। यूं तो शव को कई रहिवासियों ने बीते 20 जून की शाम को ही देखा था पर डर से कोई कुछ बोला नही। दूसरे दिन 21 जून की प्रातः शव देखने की चर्चा जोरों पर हुई। पंचायत की ओर से थाने को इसकी सूचना दी गई।

सूचना के बाद पेटरवार थाना से सहायक अवर निरीक्षक बीएन बानरा सदल बल पहुंचे और अपने नेतृत्व में शव को पेड़ से उतरवाया।शव पूरी तरह सड़ चुका था, जिससे सड़ांध आ रहा था। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेजा गया। मृत्यु का कारण समाचार प्रेषण तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मौके पर मुखिया पति अशोक प्रग्नेत, पंसस जीतलाल सोरेन, लोबीश्वर मांझी, दुलीचंद मांझी, महेश सोरेन, लालदेव सोरेन, जेबीकेएसएस नेता मोहन मरांडी, फूलचंद मांझी सहित समीप के ग्रामीण महिला, पुरुष उपस्थित थे।देर शाम को पोस्टमार्टम उपरांत शव को थाना द्वारा परिजनों को सौंप दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *