Advertisement

प्रखंड प्रमुख ने डीडीसी को पत्र प्रेषित कर जिप अध्यक्ष को पत्र भेजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड प्रमुख शारदा देवी द्वारा तेनु-बोकारो नहर की मरम्मती को लेकर विभाग द्वारा निकाली गई निविदा विपत्रों की बिक्री में कथित मनमानी एवं रंगदारी संबंधी शिकायत पत्र बीते 24 नवंबर को डीडीसी बोकारो के नाम प्रेषित करने के उपरांत 28 नवंबर को जिला परिषद अध्यक्ष के नाम आवेदन देकर पूर्व के निविदा को रद्द कर पुनः ऑनलाइन निविदा निकाले जाने की मांग की है।

प्रेषित पत्र के हवाले से जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने उपायुक्त बोकारो को अपने निजी पैड में पत्र दिया है, जिसमे कहा गया है कि पेटरवार प्रखंड प्रमुख शारदा देवी द्वारा प्राप्त अनुशंसा पत्र पर आवश्यक रूप से कार्रवाई किया जाय। बता दें कि,पत्र की प्रति अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विकास विशेष अंचल हजारीबाग एवं कार्यपालक अभियंता तेनुघाट (बेरमो) को भी प्रेषित किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *