Advertisement

मुहर्रम को लेकर बेरमो प्रशासन ने पुलिस के साथ क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। आगा 6 जुलाई को होनेवाले मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से बेहद चौकसी बरती जा रही है। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र में विशेष पुलिस गश्ती करती दिखाई पड़ रही है।

जानकारी के अनुसार 4 जुलाई को मुहर्रम को लेकर बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी ‌मुकेश कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस कर्मियों, ग्रामीण पुलिस के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गो में फ्लैग मार्च किया। इस क्रम में पटेल नगर, भेड़मुक्का, राजाबेड़ा आदि मार्गो व जगहों में फ्लैग मार्च किया गया। कई चौक चौराहों पर रुक कर रहिवासियों तथा राहगीरों को जानकारी भी दी गई और लाउडस्पीकर के माध्यम से अलाउंस भी किया गया।

सबों से कहा गया कि मुहर्रम पर्व को ले बिल्कुल शांति व्यवस्था बनाए रखें, ताकि आपसी भाईचारा कायम रहे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी मिलकर मोहर्रम का त्यौहार मनायें। हर परिस्थिति में पूर्व की तरह थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखते हुए मुहर्रम पर्व को मनाएं, ताकि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे। सभी रहिवासी अमन चैन और खुशहाल रह सकें। फ्लैग मार्च में थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, पुलिस कर्मी, ग्रामीण पुलिस आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *