सोनपुर विधानसभा क्षेत्र का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में बाकरपुर हाट में 10 अप्रैल को सोनपुर विधानसभा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता एवं संचालन सदर पूर्वी मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार छोटु ने किया।
इस अवसर पर सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ढाका के विधायक पवन जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सक्रिय कार्यकर्त्ता पार्टी का रीढ़ होता है। इन्हीं के बदौलत पार्टी चुनाव में सफलता प्राप्त करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के तमाम कार्यकर्त्ता अभी से ही चुनाव की तैयारी मे लग जाएं।
पूर्व विधायक विनय सिंह ने कहा कि जीतने के लिए जो जरुरी समीकरण चाहिए वह हमारे गठबंधन में मौजूद है। इसलिए गठबंधन की जीत निश्चित है। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने आगामी संगठन के कार्यक्रम को विस्तार से बताया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन मण्डल महामंत्री अलोक कुमार सिंह ने किया।

इस सम्मलेन में प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह, प्रदेश नेता हेमनारायण सिंह, बिनोद सिंह सम्राट, अभय कुमार सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के सुनील कुमार सिंह, विधानसभा प्रभारी श्रीनिवास सिंह, जिला महामंत्री विवेक सिंह एवं धर्मेन्द्र शाह, जिला मंत्री राजीव कुमार सिंह, राजेश सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह टुनटुन, सोनपुर नगर मण्डल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु, सोनपुर सदर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, दिघवारा नगर मण्डल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, दिघवारा सदर मंडल अध्यक्ष बिपिन कुमार सिंह सहित काफी संख्या मे विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्त्ता शामिल हुये।
![]()













Leave a Reply