Advertisement

बजरंग दल के जुलूस में श्रीराम के नारों से गुंजा माहौल

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां में 29 मार्च को बजरंग दल के जुलूस में जय श्रीराम के नारों से पुरा माहौल गूंज उठा। इस दौरान गोमियां पुलिस पुरी तरह मुस्तैद दिखी।

बोकारो जिला के हद में बजरंग दल ने गोमियां स्थित पलिहारी गुरुडीह पंचायत के नेहरू ग्राउंड से 29 मार्च को बाजे गाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला। इस जुलूस में हजारों युवा बाइक पर सवार होकर जय श्रीराम के नारों से पूरे माहौल को गुंजायमान किया।

जुलूस नेहरू ग्राउंड से निकलकर स्वांग वन बी, गोमियां मोड़, साड़म बाजार के संतोषी माता मंदिर, आईईएल का भ्रमण किया। इस दौरान गोमियां थाना प्रभारी राजेश रंजन अपने दल बल के साथ चौक चौराहों पर काफी मुस्तैद रहे और शांतिपूर्वक ढंग से जुलूस को निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री महेश स्वर्णकार ने किया।

मौके पर बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष दीपक स्वर्णकार, बोकारो जिला मंत्री शिशु ठाकुर, संयोजक सुमित कुमार, जिला गोरक्षा प्रमुख अरविंद कुमार, रुपेश यादव सहित हजारों राम भक्त मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *