Advertisement

आक्रोशित भीड़ ने निर्माणाधीन शेड को किया धवस्त, पुलिस ने खदेड़ा

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। भिखा अहरा तलाब में विवादित निर्माणाधीन शेड को आक्रोशित भीड़ ने ध्वस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गोमियां थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को वहां से खदेड़ दिया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया मोड़ काली मंदिर स्थित भीखा अहरा तलाब किनारे विवादित स्थल पर 26 मई की देर संध्या एक व्यक्ति विशेष द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

जिससे आक्रोशित भीड़ ने निर्माणधीन शेड को ध्वस्त कर दिया। बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलते ही किसी अनहोनी को रोकने को लेकर गोमियां थाना प्रभारी नित्यानंद दल बल के साथ पहुंच कर अक्रोषित भीड़ को खदेड़ दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।

घटना के सम्बन्ध मे बताया जाता हैं कि उक्त तालाब के जमीन को लेकर रहिवासियों और निर्माणकर्ता के बीच वर्षो से विवाद चला आ रहा है। एक बड़ी आबादी इस तालाब में श्रद्धा कर्म का कार्य करते रहे हैं। उक्त स्थल पर निर्माण को लेकर अब तक यह विवाद थमने का नाम नहीं दे रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *