प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर के एक गांव की नाबालिक युवती से एक युवक द्वारा बहला फुसला कर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है।
जिसके बाद युवती गर्भवती हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने नाबालिक युवती के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल (Giridih jail) भेज दिया है।
नाबालिग युवती के पिता के द्वारा बगोदर थाना में दिये गये आवेदन में कहा गया है कि उनकी नाबालिग पुत्री को बीते 19 जनवरी की संध्या में घर से छोटी बहन के साथ घर से बिना बताये किसी के साथ चली गयी थी।
काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि हजारीबाग जिला (Hazaribag district) के हद में बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के बरांय भेलवाटांड़ निवासी इश्वर महतो के द्वारा बहला फुसला कर कही ले जाया गया है। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उक्त युवक के द्वारा उनकी पुत्री को ईलाज कराने बिष्णुगढ़ ले जाया गया है।
इसके बाद बिष्णुगढ सरकारी अस्पताल (Bishnugarh Government H)ospital गये तो वहां नही मिला। इसके पश्चात जीवन ज्योति नर्सिग होम बिष्णुगढ पहुंचा। जहां दोनों पुत्री के साथ उक्त युवक भी था। उन्होंने बताया कि युक्त युवक के द्वारा मेरी पुत्री को बहला फुसला कर यौन संबंध बनाया।
इससे वह गर्भवती हो गई है। बिना मर्जी के बाजार ले जाने के बहाने गर्भपात कराने बिष्णुगढ स्थित जीवन ज्योति नर्सिग होम में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उक्त नाबालिक युवती जीवन ज्योति नर्सिग होम में भर्ती है।
इधर बगोदर थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि नाबलिग की सुरक्षा के हेतु बगोदर थाना की एक महिला पुलिस को उक्त अस्पताल में लगाया गया है। फिलहाल नाबालिग युवती उक्त अस्पताल में ईलाजरत है। जबकि आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।
![]()












Leave a Reply