
मृत्युंजय कुमार/उजियारपुर/बिहार)। समस्तीपुर (Samastipur) भाजपा जिला कार्यालय में 7 दिसंबर को विधानसभा स्तरीय (Assembly level) धन्यवाद सभा आयोजित किया गया। अध्यक्षता विधानसभा संयोजक शिवशंकर निषाद ने किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश राज ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने पूरे बिहार में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ 74 सीट जीता एवं एनडीए की सरकार बनी। ऐसे में पार्टी पूरे बिहार में 243 विधानसभा क्षेत्रों में धन्यवाद सभा कर रही है। कुशवाहा ने कहा कि इस सफलता के लिए कार्यकर्ता एवं जनता धन्यवाद के पात्र हैं। कार्यकर्ताओं के मेहनत, उत्साह एवं जनता के जनसमर्थन के कारण ही इतनी बड़ी जीत हो पाई है। विधान पार्षद हरी नारायण चौधरी ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार नए उधोग स्थापित कर युवाओं को रोजगार देने का काम करेगी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह ने कहा कि नई सरकार जनता एवं प्रशासन के बीच पारदर्शिता लाने का काम करेगी, जिससे जनता के सामान्य कार्य आसानी से पूरा हो सके। जिला महामंत्री प्रभात कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओ एवं जनता की समस्याओं के निवारण हेतु पार्टी में हर स्तर पर सहायता देने को तैयार है। जिला कार्यालय पर जन शिकायत निवारण केंद्र के माध्यम से महीने में प्रत्येक दिन जिला पदाधिकारी एवं विधायक अपना समय देंगे। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले नेताओं में जिला उपाध्यक्ष राम याद शांडिल, भाग्य नारायण राय, जिला प्रवक्ता कौशल कुमार पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीतांजलि, ग्रामीण मंडल पूर्वी अध्यक्ष कृष्ण बालक, नगर मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार, ताजपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजीव सूर्यवंशी, मंडल प्रभारी शिव शंकर शर्मा, विजय चौधरी, राकेश कर्मशील, नवीन झा, वीरेंद्र यादव, राम लगन पाठक, शुशील पासवान, रंजीत राम, अनिल दास, सुशील चौबे, विकास झा इत्यादि शामिल थे।
![]()












Leave a Reply