Advertisement

बीते वर्ष के लिए दर्शकों को साधुवाद, नया साल होगा शानदार-दुर्गेश आर सिंह राजपूत

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बीते वर्ष 2025 के लिए दर्शकों को साधुवाद दिया है। उन्होंने कहा कि नये साल में मनोरंजन और भी शानदार होगा।

बता दें कि आर्या डिजिटल ओटीटी भोजपुरी का पहला और नंबर वन ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जिसमें भोजपुरी, हिंदी सहित साउथ और हॉलीवुड की फिल्में व वेब सीरीज रिलीज हैं। दर्शक एक ही सब्सक्रिप्शन लेकर सभी भाषा में फिल्में अथवा वेब सीरीज देख सकते हैं।

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने कहा कि वर्ष 2025 दर्शकों के प्यार, आशीर्वाद और सहयोग से लाखों डाउनलोड्स पूर्ण कर चुका हैं। जल्दी ही मिलियन डाउनलोड्स पूर्ण होने की संभावना हैं। हालांकि, ओटीटी के अतिरिक्त यूट्यूब पर आर्या डिजिटल के मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वीडियो स्ट्रीमिंग के साथ लाइव टीवी स्ट्रीमिंग भी जारी हैं। अर्थात ओटीटी एक लेकिन, मनोरंजन के विकल्प अनेक।

आर्या डिजिटल ओटीटी पर वेब सीरीज और फिल्में देखने के साथ ही लाइव टीवी का आनंद भी ले सकते हैं। यह स्मार्ट टीवी और स्मार्ट फोन दोनों में उपलब्ध है। राजपूत ने बताया कि बीते वर्ष 2025 में एक से बढ़कर वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देकर समर्थन किया। उम्मीद हैं आर्या डिजिटल ओटीटी को ऐसा ही प्यार वर्ष 2026 में भी मिलेगा और आर्या डिजिटल ओटीटी पर एक से बढ़कर एक कंटेंट देखने को मिलेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *