झारखंडवासियों ने दही, चुड़ा, तिल, गुड़ का जमकर लिया आनंद
प्रहरी संवाददाता/मुंबई। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर झारखंडी एकता संघ की ठाणे इकाई द्वारा दही, चुड़ा, तिल गुड़ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। ठाणे -भिवंडी रोड पर स्थित कशेली ब्रिज परिसर के दत्ता मंदिर में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में झारखंड के मान्यवरों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जेईएस के राष्ट्रीय संगठन सचिव और केन्द्रीय सदस्य बतौर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इस समारोह में झारखंड प्रदेश के सभी प्रवासी मजदूरों से अपील किया कि हम सब एक साथ मिलकर चले और संस्था झारखंडी एकता संघ से जुड़ें, ताकि हम सभी समस्याओं पर सरकार से बात कर सकें।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जेईएस के केन्द्रीय सदस्य तौफीक अंसारी ने कहा वरिष्ठजनों ने इस बात पर जोर दिया है कि समाज में एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। झारखंड प्रदेश के युवाओं ने तकनीकी और आधुनिकता के साथ मुंबई जैसे शहर को दिशा देने में अहम भूमिका निभाई है। जेईएस ठाणे इकाई अध्यक्ष मुन्नलाल प्रसाद, बोरीवली अध्यक्ष भीम कुमार गुप्ता और वर्ली अध्यक्ष उमेश कुमार मंडल सहित संघ के सक्रिय सदस्यों ने भी अपनी बातें एवं समस्याएं रखा, कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक स्वर में संघ की उन्नति के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल एक मिलन समारोह थी, बल्कि झारखंडी समाज के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत भी बनी।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंडी एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन सचिव विनोद प्रसाद, ठाणे इकाई अध्यक्ष मुन्नालाल प्रसाद, बोरीवली अध्यक्ष भीम कुमार गुप्ता, वर्ली अध्यक्ष उमेश कुमार मंडल, अतिथि गण अश्विन आगट, चेतन परब, सैलुट वीर संस्था के अध्यक्ष वंदना त्रिपाठी, कौशल कुमार, सक्रिय सदस्य नकुल महतो, हरि पंडित, कार्तिक प्रसाद, अशोक कुमार, सिताराम प्रसाद, सहादत अंसारी, अखतर अंसारी सहित झारखंडी एकता संघ ठाणे के पूरी टीम की सहयोग रहा और झारखंड प्रदेश के सेंकड़ों प्रवासी मजदूर इस मिलन समारोह में शामिल हुए।
Tegs: #Thane-unit-of-jes-celebrated-the-beautiful-festival-of-makar-sankranti
![]()













Leave a Reply