ऑटो रिक्शा का मीटर अपडेट नहीं तो लगेगा प्रतिदिन 50 रुपये का जुर्माना -हेमांगिनी पाटिल
प्रहरी संवाददाता/मुंबई। रिक्शा किराया वृद्धि को चार महीने बीत चुके हैं लेकिन ठाणे में हजारों ऑटो रिक्शा के मीटर अभी भी अपडेट नहीं हुए हैं। ऐसे रिक्शा पर प्रतिदिन 50 रुपये का जुर्माना लगाने का फरमान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ठाणे, हेमांगिनी पाटिल ने जारी किया है। चूंकि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ठाणे में लगभग 77500 अधिकृत रिक्शा में से केवल 51371 रिक्शा ने ही मीटर रीकैलिब्रेशन पूरा किया है। शेष 26000 रिक्शा अभी भी अवैध रूप से चार्ज कर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से रिक्शा एसोसिएशन रिक्शा किराए में वृद्धि की मांग कर रहे हैं। रिक्शा किराए में वृद्धि के संबंध में 23 जनवरी मुंबई आरटीओ विभाग की बैठक में निर्णय लिया गया और 1 फरवरी के बाद नया दर लागू भी हो गया। इसके बाद भी मीटर टैरिफ में बदलाव नहीं करना उचित नहीं है।
खबर के मुताबिक मौजूदा समय में अधिकांश रिक्शा के इलेक्ट्रॉनिक मीटर पर न्यूनतम किराया 23 रुपये है और कुछ यात्रियों को दर वृद्धि के बारे में पता नहीं है। दरअसल रिक्शा चालकों को जल्द से जल्द मीटर टैरिफ बदलने की जरूरत थी। हजारों रिक्शा ने अभी तक अपने मीटर को रीकैलिब्रेट नहीं किया है। इसलिए उन्हें दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा ऐसा उप आरटीओ अधिकारी रोहित काटकर ने बताया।
ठाणे आरटीओ कार्यालय में पंजीकरण के अनुसार 77500 अधिकृत रिक्शा चल रहे हैं जिनमें से लगभग 51371 रिक्शा ने अपने मीटर को रीकैलिब्रेट किया है। यह पता चला है कि 26000 से अधिक रिक्शा ने अभी तक अपने मीटर को रीकैलिब्रेट नहीं किया है। रिक्शा मीटर रीकैलिब्रेशन की समय सीमा 30 अप्रैल थी। परिवहन विभाग ने समय सीमा बढ़ाकर 31 मई 2025 कर दी। कई रिक्शा चालक अभी भी इस पर आंख मूंद रहे हैं। अब ऐसे रिक्शा वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रतिदिन 50 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
Tegs: #Thane-regional-transport-department-issued-a-new-decree
![]()













Leave a Reply